Views: 17
0 0
महाप्रबंधक से मुलाक़ात करके क्षेत्रीय सलाहकार समिति कथारा क्षेत्र के सदस्यों ने महाप्रबंधक को सौपा ज्ञापन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

महाप्रबंधक से मुलाक़ात करके क्षेत्रीय सलाहकार समिति कथारा क्षेत्र के सदस्यों ने महाप्रबंधक को सौपा ज्ञापन

कथारा। कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक एकेबी सिंह से मुलाक़ात करके क्षेत्रीय सलाहकार समिति सीसीएल कथारा क्षेत्र के सदवयों द्वारा ज्ञापन सोपने का कार्य किया गया। इस दौरान मजदूर संगठन के प्रतिनिधियों ने श्रमिकों से जुडी हुई कई ज्वलंत मामलो को रखने का काम किया। इसमें क्षेत्रीय व परियोजना स्तर पर वेलफेयर, हाऊसिंग व सलाहकार समिति…

महाप्रबंधक से मुलाक़ात करके क्षेत्रीय सलाहकार समिति कथारा क्षेत्र के सदस्यों ने महाप्रबंधक को सौपा ज्ञापन
Read Time:3 Minute, 9 Second
महाप्रबंधक से मुलाक़ात करके क्षेत्रीय सलाहकार समिति कथारा क्षेत्र के सदस्यों ने महाप्रबंधक को सौपा ज्ञापन

कथारा। कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक एकेबी सिंह से मुलाक़ात करके क्षेत्रीय सलाहकार समिति सीसीएल कथारा क्षेत्र के सदवयों द्वारा ज्ञापन सोपने का कार्य किया गया। इस दौरान मजदूर संगठन के प्रतिनिधियों ने श्रमिकों से जुडी हुई कई ज्वलंत मामलो को रखने का काम किया। इसमें क्षेत्रीय व परियोजना स्तर पर वेलफेयर, हाऊसिंग व सलाहकार समिति की नियमित बैठक किए जाने, बकाया संडे के पैसे का भुगतान करने, श्रमिकों के आवासो का रख रखाव समुचित ढंग से किए जाने सहित विभिन्न मामले को रखा गया। वही विमर्श के दौरान उत्पादन से जुड़े कई चीजों को सदस्यों ने रखा। यहां वर्षो से एक ही परियोजना में कार्य करने वाले लोग को क्षेत्रीय स्तर पर स्थानांतरण करने, जरूरत के अनुरूप ही महाप्रबंधक व परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय में कर्मचारियों की नियुक्ति करने, असैनिक विभाग के कई खाली पड़े कार्यालय में कर्मचारियों की नियुक्ति करने सहित कई चीजों से महाप्रबंधक श्रीसिंह को अवगत कराने का कार्य किया गया। बातचीत की प्रकिया के दौरान विभिन्न प्रकार की रणनीति बनी। बड़े स्तर पर बदलाव की सहमति के साथ यह तय हुआ कि कथारा क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करने के लिए हमसब मिलकर प्रयास करेंगे। प्रत्येक परियोजना में विशेष कार्यक्रम चलाकर उत्पादन कार्य में तेजी लाई जाएगी। श्रमिकों के प्रोत्साहन को लेकर योजना बनाई जाएगी। अधिकारियो की कमी पर उनके शायको को दक्ष बनाकर अधिकारियो का सहयोगी बनाया जाएगा। अधिकारी और कर्मचारी की कमी की सोच से आगे बढ़कर जो साधन और संसाधन उपलब्ध हैं उससे बेहतर परिणाम निकालने की योजना बनायी जाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के सचिव मो इकबाल अहमद, सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के सचिव राजू स्वामी, कोल माइंस वर्कर्स यूनियन के सचिव बालेश्वर सिंह यादव, यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के सचिव मथुरा सिंह यादव, एनसीओईए के मो निज़ाम अंसारी, आरकेएमयू के गणेश राम मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

महाप्रबंधक से मुलाक़ात करके क्षेत्रीय सलाहकार समिति कथारा क्षेत्र के सदस्यों ने महाप्रबंधक को सौपा ज्ञापन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports