Views: 69
0 0
गुमला उपायुक्त ने कतरी और मसरिया डैम का किया निरीक्षण,टूटे नहर को जल्द मरम्मत कराने का सम्बंधित विभाग को दिया निर्देश,

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

गुमला उपायुक्त ने कतरी और मसरिया डैम का किया निरीक्षण,टूटे नहर को जल्द मरम्मत कराने का सम्बंधित विभाग को दिया निर्देश,

प्रेम कुमार साहु, गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने क्षेत्र के प्रमुख जल स्रोतों का निरीक्षण करते हुए कतरी डैम और मसरिया डैम घाघरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शिवराजपुर के समीप स्थित उस नहर का जायजा लिया, जिसके माध्यम…

गुमला उपायुक्त ने कतरी और मसरिया डैम का किया निरीक्षण,टूटे नहर को जल्द मरम्मत कराने का सम्बंधित विभाग को दिया निर्देश,
Read Time:2 Minute, 38 Second
गुमला उपायुक्त ने कतरी और मसरिया डैम का किया निरीक्षण,टूटे नहर को जल्द मरम्मत कराने का सम्बंधित विभाग को दिया निर्देश,

प्रेम कुमार साहु,

गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने क्षेत्र के प्रमुख जल स्रोतों का निरीक्षण करते हुए कतरी डैम और मसरिया डैम घाघरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शिवराजपुर के समीप स्थित उस नहर का जायजा लिया, जिसके माध्यम से डैम का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचता है।

उन्होंने पाया कि नहर कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त और टूटी हुई है, जिसके कारण पानी सही दिशा में न जाकर तालाब में चला जा रहा है। इस स्थिति के चलते किसानों को पटवन (सिंचाई) में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।इसके साथ ही टोटांबी, दोदांग, बेलागड़ा की ओर भी कई जगहों पर नहर टूटा हुआ है।


उपायुक्त ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने और नहर को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को समय पर पानी उपलब्ध हो सके। इसके बाद उन्होंने मसरिया डैम का भी निरीक्षण किया,जहां नहरों के जरिए खेतों तक पानी जाने की व्यवस्था को देखा। यहां भी उन्होंने जल प्रबंधन को बेहतर बनाने और किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।


निरीक्षण के अंतिम चरण में उपायुक्त ने आरोग्य मंदिर का दौरा किया। वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित कर्मियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इस पूरे निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में जल आपूर्ति और जन सुविधाओं को बेहतर बनाना था।मौके पर बीडीओ दिनेश कुमार,सहित कई विभाग के पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

Loading

गुमला उपायुक्त ने कतरी और मसरिया डैम का किया निरीक्षण,टूटे नहर को जल्द मरम्मत कराने का सम्बंधित विभाग को दिया निर्देश,

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports