Views: 28
0 0
गनपुरा चेकपोस्ट पर सख्त जांच अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गनपुरा चेकपोस्ट पर सख्त जांच अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

पाकुड़ संवाददाता पाकुड़:- पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के गनपुरा चेकपोस्ट पर प्रशासन के निर्देशानुसार सघन दो पहिया एवं चार पहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व मुख्य रूप से मुन्ना सिंह द्वारा किया गया।जांच के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से दो पहिया वाहन चालकों के…

गनपुरा चेकपोस्ट पर सख्त जांच अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा
Read Time:1 Minute, 51 Second
गनपुरा चेकपोस्ट पर सख्त जांच अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

पाकुड़ संवाददाता

पाकुड़:- पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के गनपुरा चेकपोस्ट पर प्रशासन के निर्देशानुसार सघन दो पहिया एवं चार पहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व मुख्य रूप से मुन्ना सिंह द्वारा किया गया।जांच के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से दो पहिया वाहन चालकों के हेलमेट और वाहनों की डिक्की की गहन तलाशी ली गई।

सड़क सुरक्षा पर जोर:

हेलमेट न पहनने वाले चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई और भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गईसुरक्षा कारणों से डिक्की की जांच: असामाजिक तत्वों और अवैध सामानों के परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से सभी वाहनों की डिक्की खोलकर जांच की गई।

जांच अभियान का नेतृत्व कर रहे मुन्ना सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के उद्देश्य से यह नियमित जांच प्रक्रिया चलाई जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।इस औचक निरीक्षण से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports