सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट —
झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में धावाडीह पंचायत की सुप्रिया कुमारी ने 451 अंक (90.20%) प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। सुदूरवर्ती क्षेत्र से आने वाली सुप्रिया की इस सफलता ने पूरे पंचायत का मान बढ़ाया है।
सुप्रिया कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और लगन को दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने लगातार ईमानदारी से पढ़ाई की, जिसका परिणाम आज सामने है। उन्होंने सभी माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाएं और बच्चों को भी पूरी निष्ठा के साथ पढ़ाई कर अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।
सुप्रिया के पिता और समाजसेवी अशोक यादव ने बताया कि उनकी बेटी ने कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत जारी रखी। उन्होंने भावुक होकर बताया कि सुप्रिया की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं, इसके बावजूद उसने सभी चुनौतियों का सामना करते हुए यह उपलब्धि हासिल की और पंचायत टॉपर बनी।
उन्होंने कहा कि एक वर्ष की मेहनत का यह परिणाम पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। सुप्रिया की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,