सिद्धि कुमारी ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा में 479 अंक प्राप्त कर 95.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने बोकारो जिले में 5वां स्थान प्राप्त किया है। सिद्धि कार्मल स्कूल, बोकारो थर्मल की छात्रा हैं।
सिद्धि चार भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर हैं। उनके पिता फर्नीचर का व्यवसाय करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। सिद्धि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
सिद्धि आगे चलकर सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करना चाहती हैं। इसके लिए वह अपनी आगे की पढ़ाई विज्ञान विषय से करना चाहती हैं। उन्हें सबसे अधिक विज्ञान विषय पढ़ना पसंद है, जबकि गणित विषय में उन्होंने 99 अंक प्राप्त किए हैं।
परीक्षा की तैयारी के दौरान सिद्धि ने लगभग एक महीने तक प्रतिदिन 12 से 13 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई की। उनकी शुरुआती पढ़ाई हजारी के एक स्थानीय स्कूल से हुई। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उनका नामांकन कार्मल स्कूल में कराया गया, जहां उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की।
This was so insightful. I took notes while reading!
Thank you for making this topic less intimidating.