Views: 218
0 0
घाघरा में सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में युवक की मौत, एक...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

घाघरा में सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

घाघरा (गुमला)। घाघरा प्रखंड मुख्यालय के पुराने पेट्रोल पंप के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार बबलू उरांव की मौत हो गई, जबकि प्रिंस उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक बबलू उरांव और प्रिंस उरांव दोनों घाघरा…

घाघरा में सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Read Time:1 Minute, 54 Second
घाघरा में सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

घाघरा (गुमला)। घाघरा प्रखंड मुख्यालय के पुराने पेट्रोल पंप के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार बबलू उरांव की मौत हो गई, जबकि प्रिंस उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक बबलू उरांव और प्रिंस उरांव दोनों घाघरा के जग बगीचा निवासी थे। वे मोटरसाइकिल से नौडीहा से घाघरा की ओर लौट रहे थे। उसी दौरान एक बॉक्साइट लदा ट्रक पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप की ओर मुड़ रहा था। ट्रक को देखकर दोनों युवक घबरा गए और अचानक ब्रेक लगा दिया। तेज रफ्तार में बाइक असंतुलित हो गई और चालक प्रिंस उरांव सड़क किनारे दूर जा गिरा, जबकि पीछे बैठे बबलू उरांव ट्रक के चक्के के नीचे आ गया। ट्रक उसे रौंदते हुए आगे निकल गया और चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने दोनों घायलों को टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने बबलू उरांव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रिंस उरांव का प्राथमिक उपचार किया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर आक्रोश जताया और फरार ट्रक चालक को शीघ्र पकड़ने की मांग की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports