Views: 219
0 0
बरहरवा: कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय में मलेरिया...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बरहरवा: कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय में मलेरिया जागरूकता अभियान का आयोजन

विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया कार्यक्रम, छात्राओं को दी गई जानकारी बरहरवा, 25 अप्रैल: विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, बोरियों में छात्राओं के बीच मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर छात्राओं को मलेरिया के…

बरहरवा: कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय में मलेरिया जागरूकता अभियान का आयोजन
Read Time:1 Minute, 57 Second
बरहरवा: कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय में मलेरिया जागरूकता अभियान का आयोजन

विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया कार्यक्रम, छात्राओं को दी गई जानकारी

बरहरवा, 25 अप्रैल: विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, बोरियों में छात्राओं के बीच मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर छात्राओं को मलेरिया के लक्षण, कारण तथा बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान छात्राओं के बीच क्विज तथा चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बरहरवा: कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय में मलेरिया जागरूकता अभियान का आयोजन

जिला मलेरिया सलाहकार डॉ. सती बाबू डावड़ा ने छात्राओं को मलेरिया के लक्षणों जैसे बुखार, कंपकंपी, सिरदर्द आदि के बारे में जानकारी दी और इससे बचाव हेतु अपनाए जाने वाले उपायों पर प्रकाश डाला। वहीं, डॉ. विवेक भारती ने बताया कि मलेरिया मुख्य रूप से मादा एनोफिलिस मच्छर के काटने से होता है, जो साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है।

इस अवसर पर केन्द्रीय टीम के सदस्य, सीएचओ लवली कुमारी, एमपीडब्ल्यू बिमल ओझा, एमटीएस मनोहर कुमार, नेत्र सहायक देवेंद्र कुमार एवं विद्यालय की वार्डन सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports