Views: 42
0 0
Palamu News:गर्मी में आगजनी से बचाव को लेकर उपायुक्त की अपील, लापरवाही से बचने की सलाह

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

Palamu News:गर्मी में आगजनी से बचाव को लेकर उपायुक्त की अपील, लापरवाही से बचने की सलाह

मेदिनीनगर (पलामू): गर्मी के मौसम की शुरुआत और तेज पछुआ हवा की संभावना को देखते हुए पलामू जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिलेवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है,…

Palamu News:गर्मी में आगजनी से बचाव को लेकर उपायुक्त की अपील, लापरवाही से बचने की सलाह
Read Time:2 Minute, 48 Second
Palamu News:गर्मी में आगजनी से बचाव को लेकर उपायुक्त की अपील, लापरवाही से बचने की सलाह

मेदिनीनगर (पलामू): गर्मी के मौसम की शुरुआत और तेज पछुआ हवा की संभावना को देखते हुए पलामू जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिलेवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, जिससे घर, खेत, खलिहान और जान-माल को भारी नुकसान हो सकता है।

उपायुक्त ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी से ऐसी घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पलामू द्वारा जनहित में कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने फूस के घरों में दीवार पर मिट्टी का लेप करने और खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग पूरी तरह बुझाने की सलाह दी। रसोई के पास पानी और मिट्टी रखने, शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए समय-समय पर बिजली वायरिंग की जांच कराने तथा गैस रिसाव की स्थिति में सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही माचिस एवं ज्वलनशील वस्तुओं को बच्चों की पहुंच से दूर रखने की भी अपील की गई।

किसानों से फसल कटाई के बाद खेतों में अवशेष जलाने से बचने को कहा गया है। वहीं सार्वजनिक स्थानों, ट्रेनों और बसों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करने की सलाह दी गई है। तेज हवा के दौरान खाना बनाने से बचने और ढीले सिंथेटिक कपड़े पहनकर चूल्हे के पास न जाने की भी हिदायत दी गई है।

उपायुक्त ने कहा कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सामुदायिक सहयोग से आग बुझाने का प्रयास करें। यदि कपड़ों में आग लग जाए तो जमीन पर लेटकर उसे बुझाने का प्रयास करें और धुएं से बचने के लिए झुककर या रेंगते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचें।

आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता के लिए 112, अग्निशमन सेवा के लिए 101 तथा एम्बुलेंस के लिए 102 पर संपर्क करने की अपील की गई है। इसके अलावा जिला कंट्रोल रूम नंबर 06562-231589 पर भी सूचना देने को कहा गया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *