Views: 55
0 0
मिशन वात्सल्य की समीक्षा बैठक में बाल संरक्षण पर जोर,उपायुक्त ने दिएअहम निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मिशन वात्सल्य की समीक्षा बैठक में बाल संरक्षण पर जोर,उपायुक्त ने दिएअहम निर्देश

बरहरवा: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में केंद्र प्रायोजित मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना एवं आवश्यक दिशा-निर्देश…

मिशन वात्सल्य की समीक्षा बैठक में बाल संरक्षण पर जोर,उपायुक्त ने दिएअहम निर्देश
Read Time:3 Minute, 15 Second
मिशन वात्सल्य की समीक्षा बैठक में बाल संरक्षण पर जोर,उपायुक्त ने दिएअहम निर्देश

बरहरवा: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में केंद्र प्रायोजित मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना एवं आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बालिका गृह निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले में सदर अंचल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर शीघ्र प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया। साथ ही विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी (SAA) के लिए पुराने भवन के चिन्हांकन पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बालगृह (बालक) साहेबगंज एवं मिशनरीज ऑफ चैरिटी, कुंडली (बरहेट) में रह रहे बच्चों के आधार कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा बालगृहों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु मनोचिकित्सक की प्रतिनियुक्ति पर चर्चा करते हुए पूर्व में वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत चिकित्सक को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया।

प्रायोजन, पालन-पोषण देखरेख एवं आफ्टर केयर योजना की भी समीक्षा की गई। जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय परिसर में पेवर्स ब्लॉक बिछाने एवं चहारदीवारी पर कंटीले तार लगाने हेतु एनआरईपी को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

मिशन वात्सल्य के तहत प्रखंड, पंचायत, ग्राम एवं वार्ड स्तर पर समितियों के गठन तथा प्रायोजन योजना की राशि समायोजन से संबंधित मामलों पर विभाग को पत्राचार करने को कहा गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, मुख्यालय डीएसपी विजय कुशवाहा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports