Views: 42
0 0
SSE 2026 में डीएवी स्वांग का दबदबा कायम, हर्षित कुमार बने टॉपर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

SSE 2026 में डीएवी स्वांग का दबदबा कायम, हर्षित कुमार बने टॉपर

डीएवी स्वांग के छात्रों ने सीबीएसई माध्यमिक विद्यालय परीक्षा (SSE) 2026 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष भी विद्यालय ने उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है। विद्यालय के छात्र हर्षित कुमार ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सिद्धांत…

SSE 2026 में डीएवी स्वांग का दबदबा कायम, हर्षित कुमार बने टॉपर
Read Time:1 Minute, 53 Second
SSE 2026 में डीएवी स्वांग का दबदबा कायम, हर्षित कुमार बने टॉपर


डीएवी स्वांग के छात्रों ने सीबीएसई माध्यमिक विद्यालय परीक्षा (SSE) 2026 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष भी विद्यालय ने उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है।

विद्यालय के छात्र हर्षित कुमार ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सिद्धांत सेन ने 96.6% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आदित्य कुमार राणा और आकांक्षा चौधरी ने 95.2% अंक लाकर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस परीक्षा में विद्यालय के कुल 4 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 13 छात्रों ने 90% से ऊपर अंक हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती डी. बनर्जी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए इसे सफलता का मुख्य आधार बताया।

विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी छात्रों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Loading

SSE 2026 में डीएवी स्वांग का दबदबा कायम, हर्षित कुमार बने टॉपर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports