Views: 61
0 0
खतरे से खेल रहे बच्चे, आंगनबाड़ी सेविका गायब

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

खतरे से खेल रहे बच्चे, आंगनबाड़ी सेविका गायब

संवाददाता: अनुज तिवारी,सदर मेदिनीनगर:मेदिनीनगर प्रखंड क्षेत्र के झाबर पंचायत अंतर्गत दतवनिया टोला कुंडेलवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां छोटे-छोटे बच्चे बिना निगरानी के खतरे के बीच खेलते नजर आए, जबकि आंगनबाड़ी सेविका मौके पर मौजूद नहीं थीं। कुछ समय बाद सहायिका पानी से भरी बाल्टी लेकर केंद्र पर पहुंची।…

खतरे से खेल रहे बच्चे, आंगनबाड़ी सेविका गायब
Read Time:1 Minute, 54 Second
खतरे से खेल रहे बच्चे, आंगनबाड़ी सेविका गायब

संवाददाता: अनुज तिवारी,
सदर मेदिनीनगर:मेदिनीनगर प्रखंड क्षेत्र के झाबर पंचायत अंतर्गत दतवनिया टोला कुंडेलवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां छोटे-छोटे बच्चे बिना निगरानी के खतरे के बीच खेलते नजर आए, जबकि आंगनबाड़ी सेविका मौके पर मौजूद नहीं थीं।

कुछ समय बाद सहायिका पानी से भरी बाल्टी लेकर केंद्र पर पहुंची। पूछे जाने पर सहायिका ने बताया कि सेविका केंद्र पर नहीं आई हैं और परिसर में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण वह पास के घर से पानी लाने गई थीं।

खतरे से खेल रहे बच्चे, आंगनबाड़ी सेविका गायब

वहीं, जब सेविका शकुंतला देवी केंद्र पर पहुंचीं तो उन्होंने अपनी अनुपस्थिति को लेकर सफाई देते हुए कहा कि वे विभागीय कार्य के दबाव के कारण गांव में भ्रमण कर फोटो लेने गई थीं।

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब केंद्र पर सेविका और सहायिका दोनों अनुपस्थित थीं, तब बच्चों की देखरेख कौन कर रहा था। बिना निगरानी के बच्चे खतरे के बीच खेलते रहे, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने संबंधित विभाग से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports