Views: 52
0 0
Gomiya News:बीडीओ,सीओ एवं एलडीएम ने बैंक प्रबंधकों के साथ किया बैठक, केसीसी, फिसरीज, पशुपालन पर विशेष फोकस

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

Gomiya News:बीडीओ,सीओ एवं एलडीएम ने बैंक प्रबंधकों के साथ किया बैठक, केसीसी, फिसरीज, पशुपालन पर विशेष फोकस

गोमिया। गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, एलडीएम आबिद हुसैन एवं नाबार्ड पदाधिकारी एफ बीलूंग ने बैंक प्रबंधकों के साथ एक बैठक किया। बैठक में बीडीओ एवं सीओ ने कहा कि किसानों को कृषि कार्य के लिए केसीसी लॉन को सरल बनाना है और सभी लाभुकों…

Gomiya News:बीडीओ,सीओ एवं एलडीएम ने बैंक प्रबंधकों के साथ किया बैठक, केसीसी, फिसरीज, पशुपालन पर विशेष फोकस
Read Time:2 Minute, 0 Second
Gomiya News:बीडीओ,सीओ एवं एलडीएम ने बैंक प्रबंधकों के साथ किया बैठक, केसीसी, फिसरीज, पशुपालन पर विशेष फोकस

गोमिया। गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, एलडीएम आबिद हुसैन एवं नाबार्ड पदाधिकारी एफ बीलूंग ने बैंक प्रबंधकों के साथ एक बैठक किया। बैठक में बीडीओ एवं सीओ ने कहा कि किसानों को कृषि कार्य के लिए केसीसी लॉन को सरल बनाना है और सभी लाभुकों को निर्धारित लक्ष्य पूरा करते हुए ससमय लॉन उपलब्ध कराना है।

इसी प्रकार फिसरीज, पशुपालन आदि के तहत भी जरूरतमंद लोगों को ऋण देना है, जिससे लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध हो सके। वहीं दिए गए ऋण को ससमय वसूली भी करना है और जो लाभुक समय पर लॉन चुकता कर देते हैं, उन्हें पुनः लॉन उपलब्ध कराना है। एलडीएम आबिद हुसैन एवं नाबार्ड के पदाधिकारी एफ बीलूंग ने कहा कि प्रत्येक मीटिंग में सभी बैंककर्मी लाभुकों को दिए गए ऋण का पूरा डेटा लेकर आए और इस डेटा के आधार पर हीं डिसकस किया जाएगा।

इसी प्रकार कॉर्डिनेशन के साथ कार्य करना है। वहीं एनपीए को देखना है और लॉन की वसुली भी करना है। वहीं भौतिक सत्यापन कराकर हीं किसानों को कृषि लॉन देना है और बिचौलिए से बचना है। बताया गया कि गोमिया प्रखंड में केसीसी लॉन जिले में अव्वल स्थिति में है।

मौके पर बीटीएम बबलू सिंह, एटीएम शंकर यादव सहित कई बैंक के पदाधिकारी एवं कृषिक मित्र उपस्थित थे।

Loading

Gomiya News:बीडीओ,सीओ एवं एलडीएम ने बैंक प्रबंधकों के साथ किया बैठक, केसीसी, फिसरीज, पशुपालन पर विशेष फोकस

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports