Views: 64
0 0
नगर परिषद क्षेत्र में विकास योजनाओं की जांच,गुणवत्ता पर दिया गया जोर।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

नगर परिषद क्षेत्र में विकास योजनाओं की जांच,गुणवत्ता पर दिया गया जोर।

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का सोमवार को अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी, सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंताओं की टीम ने कई निर्माण स्थलों का दौरा कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क, नाली और अन्य…

नगर परिषद क्षेत्र में विकास योजनाओं की जांच,गुणवत्ता पर दिया गया जोर।
Read Time:1 Minute, 44 Second
नगर परिषद क्षेत्र में विकास योजनाओं की जांच,गुणवत्ता पर दिया गया जोर।

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का सोमवार को अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी, सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंताओं की टीम ने कई निर्माण स्थलों का दौरा कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क, नाली और अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित निर्माण कार्यों का जायजा लिया। कार्यपालक पदाधिकारी ने संबंधित संवेदकों और कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मियों से कार्य की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरा करना प्राथमिकता है, ताकि आम लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports