Views: 81
0 0
Pakur News:“पापा, अब कभी मुलाकात नहीं होगी…” कहकर मोबाइल...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

Pakur News:“पापा,अब कभी मुलाकात नहीं होगी…”कहकर मोबाइल किया ऑफ,अगले दिन खेत में मिला डिलीवरी बॉय का शव

किस्त नहीं चुका पाने पर छीन ली गई थी बाइक, डिप्रेशन में था 22 वर्षीय युवक; पुलिस कर रही जांच पाकुड़:पाकुड़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक डिलीवरी बॉय का शव खेत से बरामद हुआ। मृतक युवक ने घटना से एक रात पहले अपने पिता से फोन पर…

Pakur News:“पापा,अब कभी मुलाकात नहीं होगी…”कहकर मोबाइल किया ऑफ,अगले दिन खेत में मिला डिलीवरी बॉय का शव
Read Time:3 Minute, 14 Second
Pakur News:“पापा,अब कभी मुलाकात नहीं होगी…”कहकर मोबाइल किया ऑफ,अगले दिन खेत में मिला डिलीवरी बॉय का शव

किस्त नहीं चुका पाने पर छीन ली गई थी बाइक, डिप्रेशन में था 22 वर्षीय युवक; पुलिस कर रही जांच

पाकुड़:पाकुड़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक डिलीवरी बॉय का शव खेत से बरामद हुआ। मृतक युवक ने घटना से एक रात पहले अपने पिता से फोन पर बात करते हुए कहा था, “पापा, हम आप लोगों से काफी दूर चले गए हैं, अब आप लोगों से कभी मुलाकात नहीं होगी” और इसके बाद मोबाइल बंद कर दिया। अगले दिन उसका शव खेत में मिलने से परिवार में मातम छा गया।

मृतक की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बड़ा सरसा गांव निवासी 22 वर्षीय मनोहर मंडल के रूप में हुई है। वह पाकुड़ शहर में किराए के कमरे में रहकर डिलीवरी बॉय का काम करता था और परिवार की आर्थिक मदद करने की कोशिश कर रहा था।

खेत में मिला शव

नगर थाना पुलिस ने पियादापुर गांव के पास एक खेत से युवक का शव बरामद किया। सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर शव पर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से एक संदिग्ध पाउडर भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच कराई जा रही है।

देर रात पिता से हुई थी आखिरी बात

मृतक के पिता प्रदीप मंडल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे बेटे से आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान उसने भावुक होकर कहा कि वह अब बहुत दूर जा चुका है और फिर मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में रात में ही पाकुड़ पहुंचे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह व्हाट्सएप पर खेत में पड़े उसके शव की तस्वीर देखकर परिवार स्तब्ध रह गया।

Pakur News:“पापा,अब कभी मुलाकात नहीं होगी…”कहकर मोबाइल किया ऑफ,अगले दिन खेत में मिला डिलीवरी बॉय का शव

बाइक छिनने से था परेशान

परिजनों के अनुसार मनोहर ने डिलीवरी का काम करने के लिए किश्तों पर बाइक खरीदी थी। लेकिन किस्त जमा नहीं कर पाने के कारण शोरूम वालों ने तीन दिन पहले ही बाइक वापस ले ली थी। इस घटना के बाद वह काफी तनाव और डिप्रेशन में रहने लगा था।

इधर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता का कहना है कि परिवार का सबसे बड़ा बेटा अचानक उन्हें छोड़कर चला गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor