Views: 53
0 0
रांची के गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस व बम निरोधक दस्ते ने की जांच

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

रांची के गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस व बम निरोधक दस्ते ने की जांच

रांची: रांची के रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में चल रहे पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। अज्ञात अपराधियों ने ईमेल के जरिए धमकी भरा संदेश भेजकर पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की बात कही। धमकी भरा मेल मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।…

रांची के गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस व बम निरोधक दस्ते ने की जांच
Read Time:1 Minute, 33 Second
रांची के गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस व बम निरोधक दस्ते ने की जांच

रांची: रांची के रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में चल रहे पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। अज्ञात अपराधियों ने ईमेल के जरिए धमकी भरा संदेश भेजकर पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की बात कही।

धमकी भरा मेल मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता (BDS) मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी।

पुलिस और बीडीएस टीम ने पासपोर्ट ऑफिस के अंदर और आसपास के पूरे इलाके की बारीकी से जांच की। मॉल परिसर के अलग-अलग हिस्सों में भी तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ समय के लिए इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई।

हालांकि कई घंटों तक चली जांच के दौरान कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए ईमेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए जांच जारी रखी गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *