Views: 86
0 0
Gumla News:घाघरा में घर का वेंटिलेटर तोड़कर चोरी, 32 हजार नगद समेत जेवरात लेकर फरार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

Gumla News:घाघरा में घर का वेंटिलेटर तोड़कर चोरी, 32 हजार नगद समेत जेवरात लेकर फरार

घाघरा (गुमला)। घाघरा थाना क्षेत्र के चपका डिपा गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर नगद और जेवरात की चोरी कर ली। इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी होने की बात बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार चपका डिपा निवासी ब्रजेश सिंह के घर में अज्ञात…

Gumla News:घाघरा में घर का वेंटिलेटर तोड़कर चोरी, 32 हजार नगद समेत जेवरात लेकर फरार
Read Time:1 Minute, 56 Second
Gumla News:घाघरा में घर का वेंटिलेटर तोड़कर चोरी, 32 हजार नगद समेत जेवरात लेकर फरार

घाघरा (गुमला)। घाघरा थाना क्षेत्र के चपका डिपा गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर नगद और जेवरात की चोरी कर ली। इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी होने की बात बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार चपका डिपा निवासी ब्रजेश सिंह के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की घटना का पता शुक्रवार सुबह उस समय चला जब ब्रजेश सिंह अपने घर लौटे और दरवाजा खोलकर अंदर गए। घर में घुसते ही उन्होंने देखा कि कमरे के सामान बिखरे पड़े हैं और घर के पीछे बने दरवाजे के ऊपर का वेंटिलेटर टूटा हुआ है।

Gumla News:घाघरा में घर का वेंटिलेटर तोड़कर चोरी, 32 हजार नगद समेत जेवरात लेकर फरार

कमरे में जाकर देखने पर पाया कि गोदरेज अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे 32 हजार रुपये नगद, एक सोने का मंगलसूत्र, बजरंगबली का लॉकेट तथा चांदी का सिक्का गायब है।

पीड़ित ब्रजेश सिंह ने बताया कि वे 28 फरवरी को होली मनाने के लिए बिहार के सासाराम स्थित अपने पैतृक घर गए हुए थे। होली मनाकर जब शुक्रवार को वापस लौटे, तब चोरी की घटना का खुलासा हुआ।

इस संबंध में घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Loading

Gumla News:घाघरा में घर का वेंटिलेटर तोड़कर चोरी, 32 हजार नगद समेत जेवरात लेकर फरार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor