Views: 98
0 0
Holi:गोमिया के शहरी क्षेत्रों में धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई होली

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

Holi:गोमिया के शहरी क्षेत्रों में धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई होली

गोमिया (बोकारो)। गोमिया के शहरी क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली इस वर्ष धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। गोमिया बस्ती, स्वांग कोलियरी, आईईएल कॉलोनी, ससबेड़ा, खम्हरा, हजारी बस्ती, खुदगड़ा, सिंगली टोला और चौधरी टोला सहित कई इलाकों में लोगों ने उत्साह और भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाया। क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों…

Holi:गोमिया के शहरी क्षेत्रों में धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई होली
Read Time:2 Minute, 22 Second
Holi:गोमिया के शहरी क्षेत्रों में धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई होली

गोमिया (बोकारो)। गोमिया के शहरी क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली इस वर्ष धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। गोमिया बस्ती, स्वांग कोलियरी, आईईएल कॉलोनी, ससबेड़ा, खम्हरा, हजारी बस्ती, खुदगड़ा, सिंगली टोला और चौधरी टोला सहित कई इलाकों में लोगों ने उत्साह और भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाया।

क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में शुक्रवार और शनिवार को दो दिनों तक होली की धूम देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने टोली बनाकर ढोल-नगाड़ों और गीतों के साथ नाचते-गाते हुए एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कई जगहों पर पारंपरिक अंदाज में कुर्ता फाड़ होली भी खेली गई, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

होली से एक दिन पहले गुरुवार की रात क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान के साथ होलिका दहन का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।

Holi:गोमिया के शहरी क्षेत्रों में धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई होली

होली के मद्देनजर स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पुलिस गश्ती की जा रही थी। बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार भोक्ता तथा आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो समेत प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे।

पूरे क्षेत्र में होली के अवसर पर आपसी भाईचारा, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला तथा लोगों ने रंगों के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Loading

Holi:गोमिया के शहरी क्षेत्रों में धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई होली

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor