Views: 78
0 0
होली एवं रमजान को लेकर मनिका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

होली एवं रमजान को लेकर मनिका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

मनिका: होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को मनिका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अमन कुमार ने की, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि होली भाईचारे और…

होली एवं रमजान को लेकर मनिका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
Read Time:2 Minute, 5 Second
होली एवं रमजान को लेकर मनिका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

मनिका: होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को मनिका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अमन कुमार ने की, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि होली भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जिसे आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाए तथा किसी पर जबरदस्ती रंग न लगाया जाए। थाना के एसआई अवनीस कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की विशेष नजर रहेगी और किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि होली एवं रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन सभी संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा, पंचायत समिति सदस्य सुषमा देवी, बली प्रसाद यादव, एएसआई मिश्रा मांझी, विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, भाजपा नेता लव कुमार दुबे, विश्वनाथ राय, संजय सिंह, ग्राम प्रधान रजत कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports