Views: 87
0 0
Latehar News:नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: लातेहार नगर पंचायत में मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

Latehar news:नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: लातेहार नगर पंचायत में मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न

लातेहार: नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में मतगणना कार्य राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। मतगणना के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें निर्वाचन परिणामों की आधिकारिक जानकारी दी गई।…

Latehar news:नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: लातेहार नगर पंचायत में मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न
Read Time:2 Minute, 44 Second
Latehar news:नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: लातेहार नगर पंचायत में मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न

लातेहार: नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में मतगणना कार्य राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।

मतगणना के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें निर्वाचन परिणामों की आधिकारिक जानकारी दी गई। उपायुक्त ने बताया कि पूरी मतगणना प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न कराई गई।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि लातेहार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर महेश सिंह निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या 01 से 15 तक वार्ड पार्षद पद के लिए निर्वाचित अभ्यर्थियों की सूची इस प्रकार है—

  • वार्ड 01 – मो. नसरुद्दीन मियां
  • वार्ड 02 – सुगंधी देवी
  • वार्ड 03 – विमला देवी
  • वार्ड 04 – जयराम कपूर
  • वार्ड 05 – शब्बू प्रवीण
  • वार्ड 06 – मनोज कुमार गुप्ता
  • वार्ड 07 – मनोज कुमार दास
  • वार्ड 08 – आशा देवी
  • वार्ड 09 – संयुक्ता कुंवर
  • वार्ड 10 – मुन्दिका मंझी
  • वार्ड 11 – संतोष रंजन कुमार
  • वार्ड 12 – मुस्तरी बीबी
  • वार्ड 13 – अमनतिका अल्मा पन्ना
  • वार्ड 14 – इन्द्रदेव उरांव
  • वार्ड 15 – गुड़िया सिन्हा

उपायुक्त ने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे पदाधिकारियों, कर्मियों, पुलिस बल तथा मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को मतगणना की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports