Views: 73
0 0
नगरनबी की कंपोजिट शराब दुकान पर औचक निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नगरनबी की कंपोजिट शराब दुकान पर औचक निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश

पाकुड़: बुधवार को अवर निरीक्षक उत्पाद, पाकुड़ द्वारा नगरनबी स्थित कंपोजिट शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में उपलब्ध मदिरा के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, लाइसेंस की शर्तों के अनुपालन तथा सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में दुकान संचालक को निर्देश दिया गया कि सभी अभिलेखों…

नगरनबी की कंपोजिट शराब दुकान पर औचक निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश
Read Time:1 Minute, 16 Second
नगरनबी की कंपोजिट शराब दुकान पर औचक निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश

पाकुड़: बुधवार को अवर निरीक्षक उत्पाद, पाकुड़ द्वारा नगरनबी स्थित कंपोजिट शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में उपलब्ध मदिरा के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, लाइसेंस की शर्तों के अनुपालन तथा सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की गई।

निरीक्षण के क्रम में दुकान संचालक को निर्देश दिया गया कि सभी अभिलेखों का संधारण अद्यतन रखें तथा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही अवैध बिक्री एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की सख्त हिदायत दी गई।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में संचालित सभी शराब दुकानों का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाएगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और शासन के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित हो सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports