घाघरा सीएससी परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

घाघरा सीएससी परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया
Views: 123
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second
घाघरा सीएससी परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

प्रेम कुमार साहू, घाघरा गुमला

घाघरा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) परिसर में गुमला जिला आयुष समिति के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन घाघरा की उप मुखिया सुनीता देवी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उप मुखिया सुनीता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि आयुष पद्धति के माध्यम से बुजुर्गों को प्राकृतिक एवं सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण बढ़ रही बीमारियों से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच आवश्यक है। ऐसे शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों को घर के पास ही विशेषज्ञ परामर्श और दवाइयों की सुविधा मिल रही है।

घाघरा सीएससी परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से विभिन्न रोगों की जांच की तथा आवश्यक परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई। बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया।
आयोजन समिति ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आमजन विशेषकर बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। मौके पर उपस्थित डॉक्टर अनिल कुमार, अनुराधा गुप्ता, रूपेश कुमारसोनी, सुचिता देवी ,, सुदर्शन मिंज, सबला कुजूर, सरिता देवी, लीला देवी, सहीत कई लोग उपस्थित थे

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment