लातेहार/रांची, 19 फरवरी 2026। झारखंड के पुलिसकर्मियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में शून्यकाल के दौरान एक लिखित मांग पत्र प्रस्तुत करते हुए राज्य सरकार से आग्रह किया गया है कि झारखंड के पुलिसकर्मियों को बिहार तथा केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर विभिन्न भत्तों का लाभ दिया जाए।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि बिहार में पुलिसकर्मियों को सातवें वेतनमान के अंतर्गत वर्दी भत्ता (10,000–12,000 रुपये), राशन भत्ता (4,000 रुपये) तथा वाहन भत्ता (1,500 रुपये) सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसके विपरीत झारखंड में तैनात पुलिसकर्मियों को समान स्तर की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिससे उनमें असंतोष की भावना पनप रही है।
मांग पत्र में राज्य सरकार से आग्रह किया गया है कि पुलिस बल की कार्यकुशलता और मनोबल को बनाए रखने के लिए बिहार और केंद्र सरकार की तरह उपरोक्त भत्तों को शीघ्र लागू किया जाए।
ज्ञात हो कि राज्य के पुलिसकर्मी विषम परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व निभाते हैं। ऐसे में उन्हें समुचित वेतन एवं भत्ते उपलब्ध कराना आवश्यक बताया गया है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,