Views: 74
0 0
दो माह से लापता पति की बरामदगी की गुहार,महिला ने टुंडी...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

दो माह से लापता पति की बरामदगी की गुहार,महिला ने टुंडी पूर्वी व महिला थाने में दिया आवेदन

गोमिया: पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली सबीता दत्ता ने अपने पति उत्तम दत्ता के दो माह से लापता होने की शिकायत टुंडी पूर्वी थाना एवं महिला थाना में दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने बताया कि उनका विवाह 13 मई 2001 को उत्तम दत्ता के साथ हुआ था। वर्तमान में उनके पति स्वांग…

दो माह से लापता पति की बरामदगी की गुहार,महिला ने टुंडी पूर्वी व महिला थाने में दिया आवेदन
Read Time:1 Minute, 24 Second
दो माह से लापता पति की बरामदगी की गुहार,महिला ने टुंडी पूर्वी व महिला थाने में दिया आवेदन

गोमिया: पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली सबीता दत्ता ने अपने पति उत्तम दत्ता के दो माह से लापता होने की शिकायत टुंडी पूर्वी थाना एवं महिला थाना में दर्ज कराई है।

आवेदन में उन्होंने बताया कि उनका विवाह 13 मई 2001 को उत्तम दत्ता के साथ हुआ था। वर्तमान में उनके पति स्वांग शिव मंदिर के पास स्थित टाइप-2 कॉलोनी क्षेत्र में रह रहे थे।

महिला का आरोप है कि कुछ लोगों ने छलपूर्वक उनके पति को अपने प्रभाव में ले लिया है और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर रख रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि पति का मोबाइल नंबर बदल दिया गया है, जिससे परिवार का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके पति किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं।

पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर अपने पति की सकुशल बरामदगी की मांग की है।

इधर, महिला थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports