Views: 93
0 0
घाघरा में मजदूर-किसान एकता का प्रदर्शन, जेनरल कामगार यूनियन ने निकाला जुलूस, किया पुतला दहन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

घाघरा में मजदूर-किसान एकता का प्रदर्शन, जेनरल कामगार यूनियन ने निकाला जुलूस, किया पुतला दहन

घाघरा (गुमला:मजदूर यूनियनों तथा संयुक्त किसान मोर्चा के साझा आह्वान पर आयोजित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में झारखंड जेनरल कामगार यूनियन ने घाघरा में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया। जुलूस स्थानीय नेतरहाट रोड से शुरू होकर थाना चौक होते…

घाघरा में मजदूर-किसान एकता का प्रदर्शन, जेनरल कामगार यूनियन ने निकाला जुलूस, किया पुतला दहन
Read Time:3 Minute, 3 Second

घाघरा (गुमला:
मजदूर यूनियनों तथा संयुक्त किसान मोर्चा के साझा आह्वान पर आयोजित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में झारखंड जेनरल कामगार यूनियन ने घाघरा में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया।

जुलूस स्थानीय नेतरहाट रोड से शुरू होकर थाना चौक होते हुए ब्लॉक चौक तक पहुंचा और वहां से वापस लौटकर चांदनी चौक घाघरा में सभा में तब्दील हो गया, जहां पुतला दहन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष सनिया उरांव ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर अमेरिका के साथ समझौते कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिताओं के माध्यम से मजदूरों को कॉरपोरेट कंपनियों के अधीन करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने मजदूरों और किसानों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
उन्होंने नारा दिया— “ट्रेड डील धोखा है, संभल जाओ मौका है।”

घाघरा में मजदूर-किसान एकता का प्रदर्शन, जेनरल कामगार यूनियन ने निकाला जुलूस, किया पुतला दहन

वहीं, यूनियन के केंद्रीय सह जिला सचिव सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं को वापस लेना, पलायन रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना, डीएमएफटी फंड का खनन प्रभावित क्षेत्रों में सही उपयोग, मनरेगा कानूनों को बहाल करना तथा भ्रष्टाचार पर रोक लगाना शामिल है। उन्होंने अमेरिका के साथ ट्रेड डील वापस लेने की भी मांग उठाई। उन्होंने बताया कि बॉक्‍साइट खदानों में कार्यरत मजदूर भी हड़ताल पर रहे।

इसी क्रम में अमतीपानी में यूनियन के मजदूरों ने जिला उपाध्यक्ष रविनंदन असूर के नेतृत्व में जुलूस निकालकर सभा की।

इस मौके पर बंधु महली, राजेंद्र उरांव, बिहारी उरांव, मंगल उरांव, मंगलदेव असूर, दिनेश उरांव, समीर असूर, सुदर्शन भगत, राजदेव उरांव, विफैया उरांव, सुनील उरांव, तेम्बू उरांव, तेतला उरांव सहित सैकड़ों किसान-मजदूर मौजूद थे।

Loading

घाघरा में मजदूर-किसान एकता का प्रदर्शन, जेनरल कामगार यूनियन ने निकाला जुलूस, किया पुतला दहन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports