Views: 204
0 0
उधवा में जेंडर फोरम सलाहकार समिति का गठन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

उधवा में जेंडर फोरम सलाहकार समिति का गठन

उधवा: उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में गुरुवार को बीडीओ सह अंचलाधिकारी जयंत कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जेंडर फोरम (सलाहकार समिति) का गठन किया गया। कार्यक्रम में रीजनल कोऑर्डिनेटर सुलगना दत्ता एवं डीएम एंड आईबी सतीश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सुलगना दत्ता ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार के…

उधवा में जेंडर फोरम सलाहकार समिति का गठन
Read Time:2 Minute, 10 Second
उधवा में जेंडर फोरम सलाहकार समिति का गठन

उधवा: उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में गुरुवार को बीडीओ सह अंचलाधिकारी जयंत कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जेंडर फोरम (सलाहकार समिति) का गठन किया गया। कार्यक्रम में रीजनल कोऑर्डिनेटर सुलगना दत्ता एवं डीएम एंड आईबी सतीश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान सुलगना दत्ता ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित डे-एनआरएलएम कार्यक्रम में जेंडर मेनस्ट्रीमिंग के तहत कार्य किया जा रहा है। जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के उद्देश्य से जेएसएलपीएस उधवा में नोडल संकुल संगठन के रूप में अमानत सीएलएफ को चिन्हित किया गया है। साथ ही, उधवा में जेंडर रिसोर्स सेंटर की स्थापना भी की गई है।

जेंडर फोरम (सलाहकार समिति) में बीडीओ सह अंचलाधिकारी जयंत कुमार तिवारी को अध्यक्ष, जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मो. जकी हुसैन को संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, राधानगर थाना प्रभारी, प्रमुख उधवा, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी सहित कुल 10 पदाधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

मौके पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गुफरान आलम, अधिकार मित्र रूपेश्वर कुमार सरकार, मनोज कुमार मंडल, आईपीआरपी अनन्त कुनाई, अजय राय, रमेश हेम्ब्रम, सीसी इजरायल अंसारी, मनुअल सोरेन, मथियास मुर्मू, रुकसाना खातून, सीमा खातून, मनवाड़ा खातून सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

उधवा में जेंडर फोरम सलाहकार समिति का गठन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports