न्यूज़ अप्रैजल खबर का हुआ असर:दुबई में फंसे झारखंड के 11 मजदूरों की हुई वतन वापसी, देश लौटने के बाद चेहरे पर दिखी खुशी

न्यूज़ अप्रैजल खबर का हुआ असर:दुबई में फंसे झारखंड के 11 मजदूरों की हुई वतन वापसी, देश लौटने के बाद चेहरे पर दिखी खुशी
Views: 102
0 0
Read Time:3 Minute, 11 Second
न्यूज़ अप्रैजल खबर का हुआ असर:दुबई में फंसे झारखंड के 11 मजदूरों की हुई वतन वापसी, देश लौटने के बाद चेहरे पर दिखी खुशी

Jharkhand:दुबई में फंसे झारखंड के 14 प्रवासी मजदूरों में से 11 मजदूरों की आज बुधवार को सकुशल वतन वापसी हो गयी। प्रवासी मजदूरों के हित के लिए काम कर रहे समाजसेवी सिकन्दर अली ने मजदूरों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट कोलकाता पहुंचे।जहां मजदूरों को रिसीव कर बस से हावड़ा स्टेशन के लिए निकल पड़े।अपने वतन लौटने के बाद मजदूरों ने कहा कि अगर अपने देश में ही कमाने की बेहतर व्यवस्था हो जाए तो वह कभी भी विदेश का रुख नहीं करेंग।अपने देश के हुनरमंद मजदूरों को अच्छा रोजगार नहीं मिलने की वजह से उन्हें मजबूरी में विदेश जाना पड़ता है।मजदूरों के परिजनों ने राज्य सरकार, केंद्र सरकार और सारे मीडिया के साथ ही साथ समाजसेवी सिकन्दर अली के प्रति आभार जताया।ये सभी मजदूर अक्टूबर 2025 को EMC कंपनी में ट्रांसमिशन लाइन में काम करने के लिए दुबई गए थे, लेकिन कंपनी के द्वारा मजदूरों के बीच काम के बदले मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा था। साथ ही समय से अधिक काम कराया जा रहा था। इससे मजदूरों को वहां रहने और खाने-पीने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।फंसे मजदूरों ने एक वीडियो भेजकर अपनी पीड़ा को साझा करते हुए सरकार से मदद की अपील की थीं।

सरकार ने दिखायी सक्रियता

झारखंड सरकार व केन्द्र सरकार ने सक्रियता दिखाते हुए सभी मजदूरों की वतन वापसी करायी।प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकन्दर अली ने बताया कि रोजी-रोटी के लिए लोग विदेश और परदेश की ओर रूख करते हैं। इस दौरान कई घटनाएं घटित होती हैं, जो काफी दर्दनाक होती है। न चाहते हुए भी इंसान को जीविकोपार्जन के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है।ऐसे में सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

दुबई से लौटे मजदूरों की सूची इस प्रकार है:

  • गिरिडीह
  • बगोदर प्रखंड के तिरला के राजेश महतो
  • मंडरो, डुमरडेली के अजय कुमार
  • बोकारो
  • नावाडीह प्रखंड के कंजकीरो के डालेश्वर महतो
  • हजारीबाग
  • बिष्णुगढ़ प्रखंड के खेदाडीह के जागेश्वर महतो
  • सिरैय के बैजनाथ महतो
  • पारजोरिया के दिलीप महतो, गंगाधर महतो, त्रिलोकी महतो
  • चकचुको बसरिया के दीपक कुमार
  • बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर के रोहित महतो और सेवा महतो शामिल हैं।

Loading

न्यूज़ अप्रैजल खबर का हुआ असर:दुबई में फंसे झारखंड के 11 मजदूरों की हुई वतन वापसी, देश लौटने के बाद चेहरे पर दिखी खुशी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment