गोमिया: प्रेम जैन मेमोरियल टी-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न, अमन वर्मा 11 बनी विजेता

गोमिया: प्रेम जैन मेमोरियल टी-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न, अमन वर्मा 11 बनी विजेता
Views: 102
0 0
Read Time:2 Minute, 58 Second
गोमिया: प्रेम जैन मेमोरियल टी-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न, अमन वर्मा 11 बनी विजेता

गोमिया के साड़म में एनवाईएस ज्योति क्लब द्वारा आयोजित प्रेम जैन मेमोरियल टी-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में सूबे के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय प्रेम जैन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

फाइनल मैच में मंडईटोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में ऑल आउट होकर 60 रन बनाए। जवाब में अमन वर्मा 11 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में ही 5 विकेट खोकर 61 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

मैच के समालोचक की भूमिका अजीत नारायण प्रसाद और प्रवीण कुमार ने निभाई। अंपायर के रूप में सतेंद्र प्रसाद और राजीव प्रसाद ने जिम्मेदारी संभाली, जबकि स्कोरिंग का कार्य शुभम उपाध्याय और सुमीत कुमार ने किया।

फाइनल मुकाबले में विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के अध्यक्ष शेखर प्रजापति, गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पाण्डेय, समाजसेवी सूरज लाल सिंह उपस्थित थे। उद्घाटनकर्ता के रूप में जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह मौजूद रहे। सम्मानित अतिथियों में रितेश यादव, रंजीत साव, साड़म पश्चिमी उपमुखिया पंकज जैन, पंसस चांदनी देवी, सुदामा तिवारी, पंसस विष्णु लाल सिंह, जय प्रकाश तिवारी, गौतम केवट, संजय ठाकुर, आकाश कुमार, रोहित प्रजापति, विवेक करमाली, लूट्टू तिवारी, अरुण कुमार डे, अशोक राम, विक्की जैन, रंजन पासवान, विक्की केवट, मितभाषी प्रसाद, रणवीर केवट, शिवम कुमार, विशाल केवट, विकास तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर आयोजकों को क्षेत्रवासियों ने बधाई दी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment