Views: 63
0 0
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हिरणपुर में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता सह दवा सेवन शिविर आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हिरणपुर में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता सह दवा सेवन शिविर आयोजित

छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को दवा सेवन कराते हुए फाइलेरिया से बचाव का दिया गया संदेश पाकुड़। बुधवार को हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दवा सेवन शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री साईमन मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, हिरणपुर श्री दिलीप टुडु, अंचलाधिकारी…

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हिरणपुर में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता सह दवा सेवन शिविर आयोजित
Read Time:2 Minute, 3 Second
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हिरणपुर में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता सह दवा सेवन शिविर आयोजित

छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को दवा सेवन कराते हुए फाइलेरिया से बचाव का दिया गया संदेश

पाकुड़। बुधवार को हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दवा सेवन शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री साईमन मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, हिरणपुर श्री दिलीप टुडु, अंचलाधिकारी श्री मनोज कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा का सेवन कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह ने छात्राओं को फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूर्णतः रोके जा सकने वाला रोग है, जिससे बचाव के लिए सरकार द्वारा संचालित सामूहिक दवा सेवन अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अनुमंडल पदाधिकारी श्री साईमन मरांडी ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं दवा का सेवन करने के साथ-साथ अपने घर-परिवार एवं आसपास के लोगों को भी दवा सेवन के लिए प्रेरित करें, ताकि समाज को इस बीमारी से मुक्त बनाया जा सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports