Views: 146
0 0
गोमिया हवाई अड्डा को नशामुक्त रखने के संकल्प के साथ खड़े दिखे सामाजिक कार्यकर्ता मंटू कुमार यादव

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

गोमिया हवाई अड्डा को नशामुक्त रखने के संकल्प के साथ खड़े दिखे सामाजिक कार्यकर्ता मंटू कुमार यादव

गोमिया।गोमिया थाना क्षेत्र के सक्रिय एवं समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता मंटू कुमार यादव इन दिनों जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर चर्चा में हैं। समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का एक उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब गोमिया हवाई अड्डा परिसर में शराबियों और नशेड़ियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के दौरान वे अपने…

गोमिया हवाई अड्डा को नशामुक्त रखने के संकल्प के साथ खड़े दिखे सामाजिक कार्यकर्ता मंटू कुमार यादव
Read Time:1 Minute, 45 Second
गोमिया हवाई अड्डा को नशामुक्त रखने के संकल्प के साथ खड़े दिखे सामाजिक कार्यकर्ता मंटू कुमार यादव

गोमिया।गोमिया थाना क्षेत्र के सक्रिय एवं समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता मंटू कुमार यादव इन दिनों जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर चर्चा में हैं। समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का एक उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब गोमिया हवाई अड्डा परिसर में शराबियों और नशेड़ियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के दौरान वे अपने सहयोगियों के साथ मौके पर उपस्थित रहे।

संध्या समय अचानक की गई इस पहल के दौरान मंटू कुमार यादव अपने साथियों के साथ एक स्पष्ट संकल्प के साथ खड़े नजर आए कि किसी भी परिस्थिति में हवाई अड्डा परिसर को शराबियों और नशेड़ियों का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए हर संभव सहयोग प्रदान किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंटू कुमार यादव जैसे सामाजिक कार्यकर्ता समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका मानना है कि अपराधमुक्त समाज केवल पुलिस के प्रयासों से ही संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनविश्वास, जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी भी आवश्यक है। लोगों का यह भी कहना है कि यदि ऐसे व्यक्तित्व हर गांव और मोहल्ले में हों, तो समाज को अपराधमुक्त बनने में अधिक समय नहीं लगेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports