Views: 47
0 0
पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता:बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,6...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता:बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,6 मोटरसाइकिलें बरामद,5आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़।जिले में बढ़ती मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए पाकुड़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतर्ज़िला स्तर पर सक्रिय एक संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई में चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि…

पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता:बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,6 मोटरसाइकिलें बरामद,5आरोपी गिरफ्तार
Read Time:3 Minute, 18 Second
पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता:बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,6 मोटरसाइकिलें बरामद,5आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़।
जिले में बढ़ती मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए पाकुड़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतर्ज़िला स्तर पर सक्रिय एक संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई में चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी 2026 को पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंक कॉलोनी इलाके से सूरज कुमार नामक व्यक्ति की काले रंग की हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पंजीयन संख्या BR10AM-7293) चोरी हो गई थी। इस संबंध में पाकुड़ नगर थाना में कांड संख्या 21/2026 दर्ज किया गया था।

पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता:बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,6 मोटरसाइकिलें बरामद,5आरोपी गिरफ्तार

मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने बैंक कॉलोनी से चोरी गई उक्त मोटरसाइकिल के अलावा 5 अन्य हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। इसके साथ ही आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है—

  1. मोनू उर्फ आकाश कुमार सिंह (निवासी: कुड़ापाड़ा, पाकुड़ नगर)
  2. अरविन्द केसरी (निवासी: बैंक कॉलोनी, पाकुड़ नगर)
  3. लालटू शेख (निवासी: तिलभीठा, पाकुड़)
  4. लालचन्द शेख उर्फ नादिन शेख (निवासी: रामचन्द्रपुर, पाकुड़)
  5. एक नाबालिग को भी मामले में निरुद्ध किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद की गई अन्य पांच मोटरसाइकिलों के स्वामित्व की जांच की जा रही है, ताकि उनके वास्तविक मालिकों का पता लगाया जा सके। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस सफल अभियान में नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, सनी सुप्रभात, मिथुन रजक, स०अ०नि० बिपिन कुमार यादव, आरक्षी सूरज मुर्मू सहित पाकुड़ नगर थाना के सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports