Skip to content

वाहन जांच के दौरान कार से 40 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद

Views: 37
0 0
Read Time:3 Minute, 31 Second
वाहन जांच के दौरान कार से 40 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद

नगर पंचायत चुनाव 2026 के मद्देनज़र लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लातेहार:लातेहार थाना क्षेत्र अंतर्गत करकट में वाहन जांच अभियान के दौरान एक कार से लगभग 40 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई नगर पंचायत चुनाव–2026 की घोषणा के बाद चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए पुलिस प्रशासन ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के करकट में एसएसटी (Static Surveillance Team) द्वारा वाहन जांच के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार (निबंधन संख्या JH01CA 9495) की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में नकद राशि पाई गई।

बरामद नकद राशि को मौके पर ही विधिवत जब्त कर लिया गया है। पुलिस द्वारा राशि के स्रोत और उसके गंतव्य को लेकर आवश्यक पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वाहन जांच के दौरान कार से 40 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद

पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार निगरानी, वाहन जांच और सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के किसी भी प्रयास पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने स्पष्ट किया कि नगर निकाय चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का एकमात्र उद्देश्य नगर निकाय चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना है।

एसपी ने आम जनता एवं सभी प्रत्याशियों से आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद यदि किसी व्यक्ति के पास 49 हजार रुपये से अधिक नकद राशि पाई जाती है, तो वह जांच के दायरे में आएगा। ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति को नकद राशि का वैध प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि नकद राशि बैंक से निकाली गई है, तो उसका बैंक अकाउंट स्टेटमेंट प्रमाण के रूप में दिखाना होगा और यह स्पष्ट करना होगा कि राशि किस उद्देश्य से ले जाई जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’: मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना ‘अनन्या पांडे’ बुलाने पर पलक तिवारी ने बनाया मुंह: **जान्हवी कपूर का बॉस लेडी लुक, करीना कपूर बिना मेकअप के दिखीं नैचुरल ब्यूटी – देखें तस्वीरें **IPL 2025: कोलकाता और बेंगलुरु के बीच रोमांचक ओपनिंग मुकाबला, KKR ने बनाए 155/6 झारखंड में बदला मौसम: तेज हवा, वज्रपात और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रांची बंद: सिरमटोली फ्लाईओवर पर रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन लातेहार में “e-KYC सप्ताह” का आयोजन, लाभुकों के लिए अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया शुरू Virat Kohli: टी20 के बाद वनडे से भी संन्यास लेंगे विराट कोहली? पाकिस्तान अपनी नाकामी का दोष दूसरों पर मढ़ रहा:दुनिया जानती है आतंक का केंद्र कहां देशभर में होली के बीच जुमे की नमाज अदा:बिहार में सड़क पर नमाज,