Views: 62
0 0
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन समारोह में पाकुड़ जिला ने लहराया परचम

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन समारोह में पाकुड़ जिला ने लहराया परचम

सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान पाकुड़।शनिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन अवसर पर रांची स्थित चाणक्या बी.एन.आर. में आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार-कम-ट्रेनिंग कार्यक्रम में पाकुड़ जिले ने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। राज्य स्तरीय मूल्यांकन में…

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन समारोह में पाकुड़ जिला ने लहराया परचम
Read Time:2 Minute, 33 Second
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन समारोह में पाकुड़ जिला ने लहराया परचम

सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान

पाकुड़।शनिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन अवसर पर रांची स्थित चाणक्या बी.एन.आर. में आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार-कम-ट्रेनिंग कार्यक्रम में पाकुड़ जिले ने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। राज्य स्तरीय मूल्यांकन में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने की दिशा में प्रभावी कार्य करने के लिए पाकुड़ जिले को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इस श्रेणी में प्रथम स्थान जमशेदपुर तथा द्वितीय स्थान रामगढ़ जिले को मिला।

कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री श्री दीपक बिरूआ एवं परिवहन विभाग की सचिव श्रीमती विपब्रा भाल द्वारा पाकुड़ जिले को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सुरक्षित, सुदृढ़ एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था विकसित करने पर विशेष बल दिया गया।

पाकुड़ जिले को मिली इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई), सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ-साथ पुलिस विभाग के पदाधिकारियों एवं जवानों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता समन्वित टीमवर्क, प्रभावी जनजागरूकता अभियानों एवं सतत निगरानी का परिणाम है।

उपायुक्त ने आगे कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर भविष्य में भी व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और सड़क दुर्घटनाओं में लगातार कमी लाई जा सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports