न्यू माईनस स्वांग में महिला कीआत्महत्या,बंद कमरे में फांसी पर झूलती मिली

न्यू माईनस स्वांग में महिला कीआत्महत्या,बंद कमरे में फांसी पर झूलती मिली
Views: 151
0 0
Read Time:1 Minute, 40 Second
न्यू माईनस स्वांग में महिला कीआत्महत्या,बंद कमरे में फांसी पर झूलती मिली

गोमिया : न्यू माईनस स्वांग क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान निधि देवी के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम दिलीप भगत है। निधि की शादी पिंटू कुमार से हुई थी, जो वर्तमान में दिल्ली में रहकर काम करता है। निधि का मायका हजारीबाग जिले के झंडा चौक में बताया गया है।
घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार निधि की सास और उसकी चार वर्षीय बेटी साडम किसी के जन्मदिन समारोह में गई हुई थीं। लौटने पर जब दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों की मदद ली गई। बगल वाले की सहायता से दरवाजा तोड़ा गया, जहां निधि देवी फंदे से लटकी हुई मिली।
बताया जाता है कि निधि कुछ दिन पहले अपने पति के पास दिल्ली गई थी और बीते सोमवार 26 जनवरी को ही ससुराल लौटी थी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि घटना हुई है मामले की पड़ताल की जा रही हैं,जांचोपरांत ही कुछ कहा जा सकता हैं

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment