Views: 126
1 0
लातेहार में भीषण सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने से बस पलटी, 5 की मौत, दर्जनों घायल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने से बस पलटी, 5 की मौत, दर्जनों घायल

लातेहार। रविवार को लातेहार जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें चार महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा बंगलादारा घाटी में रविवार दोपहर करीब दो से ढाई बजे के बीच हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से लोध गांव…

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने से बस पलटी, 5 की मौत, दर्जनों घायल
Read Time:1 Minute, 52 Second
लातेहार में भीषण सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने से बस पलटी, 5 की मौत, दर्जनों घायल

लातेहार। रविवार को लातेहार जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें चार महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा बंगलादारा घाटी में रविवार दोपहर करीब दो से ढाई बजे के बीच हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से लोध गांव (लोटा पानी) जा रही एक यात्री बस महुआडांड़ की ओर आ रही थी। बस में लगभग 70 से 80 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस ओरसा बंगलादारा घाटी में पलट गई।

हादसे में चार महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई दर्जन बच्चे, महिलाएं, पुरुष और वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और एंबुलेंस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कार्मेल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Loading

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने से बस पलटी, 5 की मौत, दर्जनों घायल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports