विशुनपुरा चोरी कांड में प्रशासन सक्रिय, विधायक और एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा सख्त करने का आश्वासन

विशुनपुरा चोरी कांड में प्रशासन सक्रिय, विधायक और एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा सख्त करने का आश्वासन

Views: 33
0 0
Read Time:3 Minute, 57 Second
विशुनपुरा चोरी कांड में प्रशासन सक्रिय, विधायक और एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा सख्त करने का आश्वासन

विशुनपुरा(गढ़वा)। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता,

विशुनपुरा (गढ़वा)। विशुनपुरा अपर बाजार स्थित शुभ लक्ष्मी वस्त्रालय सह मुन्ना ज्वेलर्स में हुई करीब पचास लाख रुपये की चोरी की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार को स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव विशुनपुरा पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से मुलाकात कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली। विधायक की पहल पर गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच पड़ताल की। इसके बाद विशुनपुरा थाना परिसर में स्थानीय व्यवसायियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही पूरे बाजार में स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे अपराधियों पर नजर रखी जा सके। विधायक ने कहा कि कभी नक्सल प्रभावित रहे इस क्षेत्र में अब अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने व्यवसायियों से भयमुक्त होकर व्यापार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और पुलिस इस दिशा में हर संभव कदम उठा रही है। एसपी ने जरूरत पड़ने पर योग्य व्यापारियों को हथियार लाइसेंस उपलब्ध कराने, बाजार क्षेत्र और गली मुहल्लों में रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दुकानदारों से अपने अपने प्रतिष्ठानों में मजबूत ताले, अलार्म सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी।
बैठक में व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि इस तरह की घटना से पूरे बाजार में भय का माहौल बन जाता है और व्यापार प्रभावित होता है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित दुकानदार विनोद प्रसाद उर्फ मुन्ना गुप्ता ने बताया कि चोरी की इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है और मानसिक रूप से परेशान है। उन्होंने पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने की अपील की।
पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ करीब चालीस लाख रुपये मूल्य के सोना चांदी और नकदी की चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है और दावा किया है कि जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Loading

विशुनपुरा चोरी कांड में प्रशासन सक्रिय, विधायक और एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा सख्त करने का आश्वासन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

सेवानिवृत्त फॉरेस्ट सिपाही सीताराम पासवान का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक

सेवानिवृत्त फॉरेस्ट सिपाही सीताराम पासवान का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक

कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post