Views: 123
0 0
प्रवासी मजदूर संदीप कुमार सिंह की हत्या से परिजनों में मातम,शव के इंतजार में बिलखते स्वजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

प्रवासी मजदूर संदीप कुमार सिंह की हत्या से परिजनों में मातम,शव के इंतजार में बिलखते स्वजन

सतबरवा (पलामू):पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोलपल कला निवासी प्रवासी मजदूर संदीप कुमार सिंह की कर्नाटक के कोलार में हुई निर्मम हत्या से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक के पिता उपेन्द्र सिंह एवं बड़े भाई दीपक सिंह ने रोते-बिलखते हुए घटना की पीड़ा साझा की। परिजनों ने बताया कि संदीप…

प्रवासी मजदूर संदीप कुमार सिंह की हत्या से परिजनों में मातम,शव के इंतजार में बिलखते स्वजन
Read Time:1 Minute, 53 Second
प्रवासी मजदूर संदीप कुमार सिंह की हत्या से परिजनों में मातम,शव के इंतजार में बिलखते स्वजन

सतबरवा (पलामू):
पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोलपल कला निवासी प्रवासी मजदूर संदीप कुमार सिंह की कर्नाटक के कोलार में हुई निर्मम हत्या से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक के पिता उपेन्द्र सिंह एवं बड़े भाई दीपक सिंह ने रोते-बिलखते हुए घटना की पीड़ा साझा की।

परिजनों ने बताया कि संदीप कुमार सिंह पिछले लगभग एक वर्ष से कर्नाटक के कोलार औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में प्रवासी मजदूर के रूप में कार्यरत था। 25 दिसंबर की रात साजिश के तहत उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहले संदीप को अधमरा किया, जिसके बाद उसने किसी परिजन को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसकी भनक लगते ही आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

प्रवासी मजदूर संदीप कुमार सिंह की हत्या से परिजनों में मातम,शव के इंतजार में बिलखते स्वजन

परिजनों का कहना है कि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी या कारण था, जिसके चलते संदीप की हत्या कर दी गई। वे इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग कर रहे हैं।

परिजनों ने कर्नाटक के वेमगल थाना पुलिस से अपील की है कि वे पलामू पुलिस को पूरा सहयोग दें और किसी भी प्रकार की लीपा-पोती न करें, ताकि हत्या के पीछे के असली कारण सामने आ सकें।

इधर, संदीप का शव अभी तक गांव नहीं पहुंचने से परिजन गहरे सदमे में हैं और घर में कोहराम मचा हुआ है।

Loading

प्रवासी मजदूर संदीप कुमार सिंह की हत्या से परिजनों में मातम,शव के इंतजार में बिलखते स्वजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports