तनवीर आलम बने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष

तनवीर आलम बने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष

Views: 28
0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second
तनवीर आलम बने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष

बरहरवा।
राजमहल प्रखंड क्षेत्र के लखीपुर पंचायत अंतर्गत फुलबड़िया निवासी कांग्रेस नेता रफाजुल अहमद के पुत्र तनवीर आलम उर्फ तनवीर राजा झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में युवा कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्वाचित होने पर शुभचिंतकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि तनवीर आलम की जीत से संगठन में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने 502 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिससे पार्टी को जिला स्तर पर नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

बताया जाता है कि तनवीर राजा को संगठनात्मक कार्यों का अच्छा अनुभव है। वे पूर्व में एनएसयूआई साहिबगंज के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस और अधिक सशक्त होगी तथा युवाओं की समस्याओं और आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

जिला अध्यक्ष बनने के बाद तनवीर राजा ने पाकुड़ विधायक सह साहिबगंज जिला प्रभारी निसात आलम, प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकत खान, अशोक दास, बास्कीनाथ यादव, मो. कलीमुद्दीन, शाहनवाज नासिर, मो. रफाजुल अहमद, इखलास नदीम सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, बुद्धिजीवियों एवं सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वे संगठन को सशक्त बनाने, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

Loading

तनवीर आलम बने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

विशुनपुरा में बड़ी चोरी, ज्वेलर्स–वस्त्रालय से 50 लाख की संपत्ति उड़ाई, व्यापारियों में आक्रोश

विशुनपुरा में बड़ी चोरी, ज्वेलर्स–वस्त्रालय से 50 लाख की संपत्ति उड़ाई, व्यापारियों में आक्रोश

अपहरण मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

अपहरण मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post