जूनियर बिहार स्टेट खो - खो उपविजेता बना मुंगेर बालिका टीम

जूनियर बिहार स्टेट खो – खो उपविजेता बना मुंगेर बालिका टीम

Views: 91
0 0
Read Time:3 Minute, 33 Second
जूनियर बिहार स्टेट खो - खो उपविजेता बना मुंगेर बालिका टीम

मुंगेर जिले के खो – खो खिलाड़ी लगातार हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं

मुंगेर जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी को बढ़ावा देना है, हमारा मूल उद्देश्य:- हरिमोहन सिंह

श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम जमुई के प्रांगण में खो – खो एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं जमुई जिला खो – खो संघ के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे दो दिवसीय बिहार राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका चैंपियनशिप- 2025 के दूसरे दिन मुंगेर जिला खो – खो संघ की बालिका टीम उप विजेता बनीं। ये जानकारी मुंगेर जिला खो – खो संघ के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ( फाउंडर, आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में जमुई नगर निगम के उप चेयरमैन नीतीश सिंह , खो – खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू , ऑक्सफोर्ड स्कूल के प्रिंसिपल ऋतु राज सिंहा विशिष्ट अथिति के रूप में जमुई जिला खो खो संघ के उपाध्यक्ष वासुदेव केशरी , जमुई जिला खो – खो संघ के मनोज शर्मा , फुटबॉल संघ के ओम प्रकाश शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से उपविजेता बालिका खिलाड़ियों को उपविजेता ट्रॉफी , मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । साथ ही भविष्य में और भी बेहतर करने के लिए शुभकामनाएं दीं।मंच का संचालन मुंगेर जिला खो – खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह कर रहे थे।
जूनियर बिहार स्टेट खो – खो चैंपियनशिप – 2025- 26 में मुंगेर बालिका खो – खो टीम को उपविजेता बनने पर संत मैरी इंग्लिश स्कूल संग्रामपुर की डायरेक्टर रोजमिन के वर्गीस , प्रिंसिपल जिंस के एलोशियस , हेलब्रोन मिशन स्कूल खड़गपुर के डायरेक्टर सीपी सिंह ,मुंगेर जिला प्रशासन, मुंगेर जिला खो – खो संघ,पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार , आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (Art, Cultural & Youth Sports Devlopment Federation Of India), जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन,मुंगेर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार, और फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उनके भविष्य में और अधिक सफलता की कामना की।

Loading

जूनियर बिहार स्टेट खो - खो उपविजेता बना मुंगेर बालिका टीम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

सिल्ली में मौसमी क्रिएशन शॉप का हुआ उद्घाटन

सिल्ली में मौसमी क्रिएशन शॉप का हुआ उद्घाटन

नगर उंटारी ज्वेलरी लूट व गोलीकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

नगर उंटारी ज्वेलरी लूट व गोलीकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post