Read Time:55 Second
हैदराबाद।
हैदराबाद में एक रियल एस्टेट एजेंट, जी वेंकट रत्नम, की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। यह हत्या 26 साल पुरानी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है।
मुख्य संदिग्ध चंदन सिंह का आरोप था कि रत्नम ने उनके पिता के एनकाउंटर में मुखबिर की भूमिका निभाई थी। चंदन ने इस घटना के बाद 25 साल तक बदला लेने की योजना बनाई।
आखिरकार, चंदन ने अपने गैंग के साथ मिलकर रत्नम को मौत के घाट उतार दिया, जिससे शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों की पहचान व गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।