Views: 59
0 0
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं 60 से अधिक शिकायतें, 15 दिनों में कार्रवाई का भरोसा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं 60 से अधिक शिकायतें, 15 दिनों में कार्रवाई का भरोसा

संवाददाता विक्रम यादव मेदिनीनगर/पलामू:- पलामू जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग विभिन्न शिकायतें लेकर पहुँचे। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद किया और कई मामलों…

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं 60 से अधिक शिकायतें, 15 दिनों में कार्रवाई का भरोसा
Read Time:3 Minute, 11 Second
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं 60 से अधिक शिकायतें, 15 दिनों में कार्रवाई का भरोसा

संवाददाता विक्रम यादव

मेदिनीनगर/पलामू:- पलामू जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग विभिन्न शिकायतें लेकर पहुँचे। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद किया और कई मामलों में मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

8 वर्षों से अनुकंपा कर्मचारी का वेतन बंद, परिवार संकट में जनता दरबार में तरहसी प्रखंड के चैता निवासी संतोष कुमार पासवान ने बताया कि वर्ष 2015 में पिता के निधन के बाद उन्हें अनुकंपा आधार पर नियुक्ति मिली थी।उनका आरोप है कि—

नियुक्ति पत्र में जन्मतिथि 10 अप्रैल 1995 दर्ज है,लेकिन कार्यालय स्तर पर इसे बदलकर 11 फरवरी 1992 कर दिया गया।

जन्मतिथि में गड़बड़ी के कारण 2016 से उनका वेतन बंद है, जिससे परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है।इस पर उपायुक्त ने संबंधित शाखा को रिकॉर्ड सत्यापन कर तत्काल समाधान निकालने का निर्देश दिया।

भूमि संबंधी मामलों की भरमार

जनता दरबार में सबसे अधिक आवेदन भूमि विवादों से जुड़े रहे, जिनमें-

भूमि अतिक्रमण

भूमि अधिग्रहण में देरी दाखिल-खारिज

लंबित कब्जे से जुड़े विवाद शामिल थे।

उपायुक्त ने सभी मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए।

राशन कार्ड और ट्रांसफर से जुड़े मामलों की सुनवाई

कई आवेदक राशन कार्ड में त्रुटियों, कटे नाम, आधार सीडिंग और नए कार्ड जारी करने की समस्याएँ लेकर पहुँचे।कर्मचारियों के ट्रांसफर संबंधित आवेदन भी आए।उपायुक्त ने प्रखंड आपूर्ति अधिकारियों और जिलाकर्मी शाखा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

उपायुक्त का आश्वासन 15 दिनों में होगा निपटारा

उपायुक्त समीरा एस ने कहा“हर आवेदन की गंभीरता से समीक्षा होगी और सभी मामलों का निपटारा 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।”उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *