पलामू: नवविवाहित युवक की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों में शोक की लहर

पलामू: नवविवाहित युवक की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों में शोक की लहर
Views: 125
0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second
पलामू: नवविवाहित युवक की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों में शोक की लहर

संवाददाता विक्रम यादव

मेदिनीनगर (पलामू):- पलामू जिले में रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुदना निवासी राहुल पाठक के रूप में की गई है, जिनकी शादी मात्र दो दिन पूर्व ही संपन्न हुई थी। अचानक हुई इस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बना दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राहुल दोपहर लगभग 12 बजे पाटन मोड़ की ओर से अपनी मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान सिंगरा के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी लालजी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे में शामिल हाइवा को जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार है। उसकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार राहुल पाठक अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता रहे थे और हाल के दिनों में कई सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे। वे मूल रूप से विश्रामपुर प्रखंड के पंजरी कला के रहने वाले थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

नवविवाह के तुरंत बाद इस तरह हुई दर्दनाक मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों ने प्रशासन से हाइवा चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment