झारखंड सरकार की पहल:बालूमाथ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

झारखंड सरकार की पहल:बालूमाथ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Views: 175
0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second
झारखंड सरकार की पहल:बालूमाथ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला : लातेहार
लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड में शुक्रवार को झारखंड सरकार के निर्देशानुसार “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी श्री उमेश मंडल ने किया।

निर्धारित तिथि 21 नवंबर 2025 को बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत भागेया पंचायत तथा बरवाडीह प्रखंड के चुगनू पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में मोटरयान निरीक्षक श्री सुनील कुमार एवं जिला परिवहन कार्यालय की टीम ने आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को महत्वपूर्ण परिवहन नियमों की जानकारी दी।

झारखंड सरकार की पहल:बालूमाथ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रक्रिया, हिट एंड रन प्रावधान, गुड समेरिटन नियम सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार से बताया गया। सड़क सुरक्षा पंपलेट भी वितरित किए गए।

अधिकारियों ने लोगों से तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, नशा करके वाहन न चलाने, हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करने तथा सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही रोड साइन, गुड समेरिटन कानून और दुर्घटना की स्थिति में मदद से जुड़े अधिकारों व जिम्मेदारियों को भी स्पष्ट किया गया।

झारखंड सरकार की पहल:बालूमाथ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में लगभग 1000–1200 आम नागरिकों, स्कूली बच्चों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न परिवहन प्रक्रियाओं को जानने में गहरी रुचि दिखाई।

अभियान में जिला सड़क सुरक्षा कोषांग एवं जिला परिवहन कार्यालय, लातेहार के कर्मी उपस्थित रहे।

Loading

झारखंड सरकार की पहल:बालूमाथ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
100 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

4 thoughts on “झारखंड सरकार की पहल:बालूमाथ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Leave a Comment