Views: 89
0 0
दीरगांव पंचायत के केदली गांव में ‘आपकी योजना–आपकी...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

दीरगांव पंचायत के केदली गांव में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित, डीडीसी हुए शामिल

घाघरा प्रखंड अंतर्गत दीरगांव पंचायत के केदली गांव में प्रखंड प्रशासन द्वारा ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के डीडीसी दिलेश्वर महतो, सीओ खाखा सुशील कुमार सहित कई अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद डीडीसी ने विभिन्न विभागों द्वारा…

दीरगांव पंचायत के केदली गांव में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित, डीडीसी हुए शामिल
Read Time:2 Minute, 33 Second
दीरगांव पंचायत के केदली गांव में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित, डीडीसी हुए शामिल

घाघरा प्रखंड अंतर्गत दीरगांव पंचायत के केदली गांव में प्रखंड प्रशासन द्वारा ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के डीडीसी दिलेश्वर महतो, सीओ खाखा सुशील कुमार सहित कई अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

इसके बाद डीडीसी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। शिविर में मनरेगा, अंचल कार्यालय, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पेंशन योजना, पशुपालन विभाग सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ ग्रामीणों ने अपनी आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन भरें।

दीरगांव पंचायत के केदली गांव में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित, डीडीसी हुए शामिल

शिविर में जमीन संबंधित मामलों, आय–जाति–निवासी प्रमाणपत्र, वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, और पीएम आवास योजना से जुड़ी शिकायतें व आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके घर के पास ही सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आम जनता को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

कार्यक्रम के दौरान कई समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान भी किया गया। डीडीसी ने सभी स्टॉलों का क्रमवार निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सेवा वितरण में पारदर्शिता व त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर दिया।

दीरगांव पंचायत के केदली गांव में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित, डीडीसी हुए शामिल

मौके पर पुष्पा टोप्पो, अशोक कुमार, शीतल सिंह, आलोक कुमार, नीरज सिंह, शंकर खेरवार सहित कई पदाधिकारी, कर्मी तथा ग्रामीण महिला–पुरुष उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports