बरहड़वा:सड़क हादसे में युवक की मौत, मैनेजर गंभीर रूप से घायल

बरहड़वा:सड़क हादसे में युवक की मौत, मैनेजर गंभीर रूप से घायल
Views: 161
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second
बरहड़वा:सड़क हादसे में युवक की मौत, मैनेजर गंभीर रूप से घायल

बरहड़वा.गोड्डा जिला के महगामा थाना क्षेत्र के जियाजोरी गांव के पास शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बरहरवा के हाटपाड़ा निवासी युवक राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ जा रहे मैनेजर अनंत त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार राहुल कुमार मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार को वे अपने मैनेजर, बोकारो निवासी अनंत त्रिपाठी के साथ कार्य हेतु गोड्डा जा रहे थे। जियाजोरी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और राहुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को महगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनंत त्रिपाठी को प्राथमिक उपचार के बाद गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना के बाद राहुल के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे सात वर्ष की एक पुत्री छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment