गोमिया प्रखंड अंतर्गत लोधी पंचायत और चुट्टे ग्राम पंचायत में रविवार को पूर्व विधायक बबीता देवी ने दो महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
पहला निर्माण कार्य लोधी मस्जिद से वाहीद के मील तक 750 फीट पीसीसी सड़क का है, जबकि दूसरा निर्माण कार्य चुट्टे पंचायत में जगदीश सिंह के घर से गोपाल अगेरिया के घर तक 400 फीट पीसीसी सड़क के रूप में कराया जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “सड़क किसी भी क्षेत्र की प्रगति की सबसे अहम कड़ी है। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।”
मौके पर लोधी पंचायत की मुखिया जुबेदा खातून, सफदर अंसारी, राजू अंसारी, कुदुर, कमाल अख्तर, इस्लाम, शाहिना खातून, अलमा खातून, कयूम अंसारी, कबीर अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।