बीएसके कॉलेज में झारखंड स्थापना दिवस समारोह आयोजित,भाषण व निबंध में प्रथम स्थान पर रही उर्मी कुमारी

बीएसके कॉलेज में झारखंड स्थापना दिवस समारोह आयोजित,भाषण व निबंध में प्रथम स्थान पर रही उर्मी कुमारी
Views: 145
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second
बीएसके कॉलेज में झारखंड स्थापना दिवस समारोह आयोजित,भाषण व निबंध में प्रथम स्थान पर रही उर्मी कुमारी

पतना:- बीएसके कॉलेज में झारखंड स्थापना दिवस समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्राचार्य डॉ बसंत कुमार गुप्ता व अन्य शिक्षकों ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।

इस क्रम में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग नृत्य, लोकगीत, बांसुरी सहित अन्य प्रकार के प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाया। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण व प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

बीएसके कॉलेज में झारखंड स्थापना दिवस समारोह आयोजित,भाषण व निबंध में प्रथम स्थान पर रही उर्मी कुमारी

पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जूबिना नाहिद, द्वितीय पूर्णिमा रानी, तृतीय सिमरन राय, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर उर्मी कुमारी, द्वितीय अंशु आनंद, तृतीय नीलम कुमारी, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम उर्मी कुमारी, द्वितीय सानिया शाही, तृतीय मुबारक शेख, आशुकथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संतोषनी, द्वितीय सुमन कुमार रामानी, तृतीय स्थान अंशु आनंद, वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम अंशु प्रिया, द्वितीय मुस्कान कुमारी, तृतीय स्थान पर संतोषनी, नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम कोयल दास, द्वितीय नंदिनी राय, तृतीय शबनम खातुन हासिल की।

सभी विजेताओं को प्राचार्य डॉ गुप्ता व अन्य शिक्षकों के हाथों शिल्ड व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ कविता मंडल, सदानंद कुमार, डॉ सुधा ग्लेडियस किस्कू, डॉ संजय हेम्ब्रम, डॉ पंकज सिंह मुंडा, डॉ अशोक मल्होत्रा का विशेष योगदान रहा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment