Views: 166
0 0
जनता जनार्दन का जनमत स्वीकार : देवेंद्रनाथ महतो

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जनता जनार्दन का जनमत स्वीकार : देवेंद्रनाथ महतो

पिछले विस चुनाव की अपेक्षा इस बार जेएलकेएम को जनमत में बढ़ोतरी रांची// घातशिला विधानसभा उपचुनाव— अनुसूचित जनजाति आरक्षित घाटशिला उपचुनाव इस बार राजनीतिक हलकों में विशेष चर्चा का विषय रहा। राज्य सरकार और विपक्ष के दिग्गज नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी थी। उपचुनाव में इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन सहित कुल 13 प्रत्याशी…

जनता जनार्दन का जनमत स्वीकार : देवेंद्रनाथ महतो
Read Time:2 Minute, 39 Second
जनता जनार्दन का जनमत स्वीकार : देवेंद्रनाथ महतो

पिछले विस चुनाव की अपेक्षा इस बार जेएलकेएम को जनमत में बढ़ोतरी

रांची// घातशिला विधानसभा उपचुनाव— अनुसूचित जनजाति आरक्षित घाटशिला उपचुनाव इस बार राजनीतिक हलकों में विशेष चर्चा का विषय रहा। राज्य सरकार और विपक्ष के दिग्गज नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी थी। उपचुनाव में इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन सहित कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे।
निर्वाचन पदाधिकारी के मीडिया कोशांक द्वारा जारी हर अपडेट पर पूरे दिन मीडिया और आमजन की निगाह टिकी रही। 20 राउंड की काउंटिंग के हर चरण पर सभी की पैनी नजर बनी रही।

इस उपचुनाव में जहां इंडिया और एनडीए गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला दिखा, वहीं नई पार्टी ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम)’ ने भी इस बार शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा। जेएलकेएम ने अपने पिछले विधानसभा चुनाव के रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए इस बार अधिक वोट हासिल किए।

पार्टी संगठन की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव संयोजक देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि “हमारी पार्टी का परफॉर्मेंस सकारात्मक रहा है। हम अपने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हैं और जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेंगे। जनसमस्याओं के समाधान के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। हमें जनता का जनमत स्वीकार है।”

अंतिम परिणाम

  • इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन1,04,794 मत
  • एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन66,270 मत
  • जेएलकेएम के स्वतंत्र प्रत्याशी रामदास मुर्मू11,542 मत (तीसरा स्थान)

पिछले चुनाव में जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू को 8,093 मत मिले थे। इस बार 3,449 मतों की वृद्धि के साथ उन्होंने कुल 11,542 मत हासिल किए

Loading

जनता जनार्दन का जनमत स्वीकार : देवेंद्रनाथ महतो

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
100 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports