मनिका (लातेहार)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका में सोमवार को कुष्ठ रोगी खोज अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख श्रीमती प्रतिमा देवी, बीडीओ श्री संदीप कुमार तथा चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) डॉ. दिव्य क्षितिज कुजूर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर बीपीएम नमन कुमार, पीएमडब्ल्यू श्री राजचंद्र सिंह सहित सीएचसी मनिका के सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
यह अभियान 10 नवंबर से 26 नवंबर 2025 तक चलेगा। अभियान के तहत मनिका प्रखंड में कुल 158 खोजी दल गठित किए गए हैं, जो घर-घर जाकर दो वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की जांच करेंगे ताकि नए कुष्ठ रोगियों की पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
वर्तमान में मनिका प्रखंड में 49 कुष्ठ रोगी इलाजरत हैं। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से किसी भी संभावित रोगी की पहचान कर जल्द से जल्द उसे उपचार की मुख्यधारा में लाया जा सके।