प्रेम कुमार साहू,
गुमला डीडीसी दिलेश्वर महतो ने घाघरा प्रखंड के मकरा गांव का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले आम बागवानी और कूप निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सुरेश यादव और बबलू पाठक द्वारा किए जा रहे आम बागवानी कार्य को देखकर डीडीसी संतुष्ट नजर आए और कार्य की सराहना की। साथ ही कूप निर्माण कार्य की भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद डीडीसी महतो घाघरा स्थित एस.एस. हाई स्कूल, प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विभाग द्वारा आयोजित मॉक टेस्ट परीक्षा का निरीक्षण किया। डीडीसी ने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और छात्रों से बातचीत कर उनकी तैयारी और बेहतर करने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने और आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। निरीक्षण के दौरान बीडीओ दिनेश कुमार, बीपीओ बेबी कुमारी, शिक्षा विभाग की बीपीओ पुष्पा टोप्पो सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।