बरहड़वा में बाइक और टोटो की भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से घायल

बरहड़वा में बाइक और टोटो की भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से घायल

Views: 38
0 0
Read Time:1 Minute, 28 Second
बरहड़वा में बाइक और टोटो की भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से घायल

बरहड़वा। थाना क्षेत्र के मोगलपाड़ा हटिया के पास सोमवार को बाइक और टोटो के बीच जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मोगलपाड़ा के रहने वाले अफतारुल अंसारी (38) अपनी नाश्ते की दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरहड़वा से बिंदुपाड़ा की ओर जा रही एक तेज़ रफ्तार बाइक ने उनके टोटो में ज़ोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर में टोटो चालक अफतारुल अंसारी के सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक सवार जय सिंह टुडू (25), निवासी बिंदुपाड़ा, के चेहरे पर गहरी चोटें लगीं। बाइक चालक भी घायल हुआ, लेकिन वह घटना स्थल से फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहड़वा पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है।

इधर सूचना मिलते ही एएसआई रंजय कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और बाइक व टोटो दोनों को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

डीडीसी गांव में चल रहे विकास कार्यों और विद्यालयों में चल रहे मॉक टेस्ट परीक्षा का किया निरीक्षण

डीडीसी गांव में चल रहे विकास कार्यों और विद्यालयों में चल रहे मॉक टेस्ट परीक्षा का किया निरीक्षण

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट:धमाके से कांपी धरती, मेट्रो स्टेशन के शीशे टूटे,गाड़ियों के उड़ गए चीथड़े

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट:धमाके से कांपी धरती, मेट्रो स्टेशन के शीशे टूटे,गाड़ियों के उड़ गए चीथड़े

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post